बिर्थी जलप्रपात मुनस्यारी, उत्तराखंड
बिर्थी जलप्रपात उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुनस्यारी से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | हरे-भरे घने जंगलों के बीच समुद्रतल से 400 फीट ऊपर से गिरता बिर्थी जलप्रपात अत्यधिक खुबसूरत प्रतीत होता है | मुनस्यारी के पास स्थित बिर्थी जलप्रपात देशी तथा विदेशी शैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, यही कारण है कि इस जलप्रपात को देखने तथा प्राकृतिक सुन्दरता का लुफ्त उठाने यहाँ प्रतिवर्ष कई शैलानी पहुँचते हैं |
यदि आप भी इस मनमोहक झरने को देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इस जलप्रपात की सुन्दरता को देखने का उचित समय सितम्बर से जून के महीनो के बीच का समय है |
बिर्थी फॉल कैसे जाएँ ? How to reach Birthi Waterfall ?
सड़क मार्ग द्वारा
थल-मुनस्यारी मार्ग पर तेजम से मात्र 14 किलोमीटर की दूरी पर बिर्थी जलप्रपात स्थित है | बिर्थी जलप्रपात और मुनस्यारी के बीच की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है | यह जलप्रपात उत्तराखंड के अन्दर सड़कमार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है | उत्तराखंड में स्थित थल पहुँचने के बाद थल-मुनस्यारी मार्ग पर आप इस जलप्रपात की सुन्दरता को देख सकते हैं |
हवाई मार्ग द्वारा
बिर्थी जलप्रपात पहुँचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा "पंतनगर हवाई अड्डा" है जो कि बिर्थी से लगभग 315 किलोमीटर दूर स्थित है | भारत की राजधानी दिल्ली तथा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से पंतनगर के लिए आप हवाई यात्रा का प्रयोग कर सकते हैं | पंतनगर पहुँचने के बाद पहाड़ी मार्गों में यात्रा करने के लिए आप टैक्सी या फिर स्थानीय बसों का प्रयोग कर सकते हैं |
रेलमार्ग द्वारा
बिर्थी जलप्रपात से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन "काठगोदाम रेलवे स्टेशन" है जो कि बिर्थी से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | काठगोदाम रेलवे स्टेशन दिल्ली तथा देहरादून से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है | आप रेल द्वारा काठगोदाम रेलवे स्टेशन आसानी से पहुँच सकते हैं, यहाँ पहुँचने के बाद आपको टैक्सी या फिर स्थानीय बसों का प्रयोग करना पड़ेगा |
Google Map for Birthi Falls
उम्मीद है कि बिर्थी जलप्रपात मुनस्यारी के बारे में बताई गयी जानकारी आपको पसन्द आई होगी, और आप भी चाहते होंगे कि आप इस स्थान पर जल्द से जल्द पहुंचे |
धन्यवाद
0 टिप्पणियां
If you have any doubts, Please let me know
Emoji