Badrinath Dham Yatra (बद्रीनाथ धाम यात्रा)
उत्तराखंड की चार धाम यात्राओं में से एक Badrinath Dham Yatra हिन्दू धर्म की बड़ी पवित्र धार्मिक यात्रा है, जिसका हिस्सा बनने के लिए भक्तगढ़ देश-विदेश से प्रतिवर्ष लाखों की मात्रा में उत्तराखंड राज्य पहुँचते हैं | यह यात्रा उत्तराखंड राज्य के चमोली जनपद में स्थित बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मन्दिर में सम्पन्न होती है |
Badrinath Mandir (बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मन्दिर)
उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मन्दिर हिन्दू देवता विष्णु जी को समर्पित है | नर-नारायण पर्वत के मध्य विष्णु जी का यह मन्दिर समुद्रतल से लगभग 3133 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है , तथा इस मन्दिर में विष्णु जी के एक रूप या अवतार विष्णुनारायण जी की पूजा होती है |
बद्रीनाथ मन्दिर का निर्माण 8 वीं सताब्दी में गुरु शंकराचार्य जी के द्वारा करवाया गया था , मान्यता है कि भगवान् विष्णु जी की खंडित मूर्ति को शंकराचार्य जी ने नारदकुंड से निकालकर स्थापित किया था, तथा आज भी भगवान् विष्णु जी की यह मूर्ति बद्रीनारायण मन्दिर में खंडित रूप में ही स्थापित है | विष्णु जी के बद्रीनाथ मन्दिर की पूजा पारंपरिक रूप से केरल के रावल ब्राहमणों के द्वारा ही की जाती है |
Online Registration for Badrinath Dham Yatra 2020
यदि आप बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं या भविष्य में कभी बद्रीनाथ धाम आना चाहते हैं तो आपको यात्रा पास बनवाना आवश्यक है, यात्रा पास बनाने के लिए आपको सर्वप्रथम चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट को visit करना होगा तथा उसमे कुछ व्यक्तिगत जानकारी देकर आप आसानी से अपना यात्रा पास बनवा सकते हैं |
आपकी यात्रा के दौरान check post पर आपसे आपके यात्रा पास का नंबर माँगा जाएगा , यदि आपके पास यात्रा पास नहीं है तो आपको check post से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी |
बद्रीनाथ धाम के लिए यात्रा पास कैसे बनायें ?
- चार धाम देवस्थानमप्रबंधन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट को खोलें
- निर्देशों को पढ़कर check box में टिक करके proceed for yatra e Pass पर क्लिक करें
- व्यक्तिगत जानकारी भरें तथा ID प्रूफ के लिए ID का फोटो submit करें
- अपना पता तथा contact details भरें तथा address proof के लिए ID की फोटो submit करें
- proceed for e Verification पर क्लिक करें
- अपने साथ जाने वाले साथियों की जानकारी भरें तथा अपना e Pass उत्पन्न (generate) करें
NOTE - Attach किये जाने वाले फोटो का अधिकतम साइज़ 150 kb होना चाहिए |
Badrinath Location - बद्रीनाथ धाम कैसे पहुँचें ?
By Air (हवाई यात्रा द्वारा)
यदि आप हवाई मार्ग द्वारा बद्रीनाथ मन्दिर का सफ़र कर रहें हैं तो बद्रीनाथ मन्दिर के निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट हवाई अड्डा है जो कि देहरादून से कुछ ही दूरी पर स्थित है, यहाँ पहुँचने के बाद आपको मन्दिर जाने के लिए पहाड़ी मार्ग होते हुए सड़क मार्ग द्वारा जाना पड़ेगा |
देहरादून (जौलीग्रांट) - ऋषिकेश - देवप्रयाग - कीर्तिनगर - श्रीनगर - रुद्रप्रयाग - गौचर - कर्णप्रयाग - नंदप्रयाग - चमोली - पीपलकोटी - हेलंग - जोशीमठ - विष्णुप्रयाग - गोविन्दघाट - पांडुकेश्वर - हनुमानचट्टी - बद्रीनाथ धाम
By Train (रेलमार्ग द्वारा)
यदि आप अपना सफ़र रेलमार्ग द्वारा कर रहे हैं तो बद्रीनाथ धाम जाने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में स्थित है, जिसकी दूरी बद्रीनाथ धाम से लगभग 298 किलोमीटर है | ऋषिकेश पहुँचने के बाद आपको आगे का सफ़र सड़कमार्ग द्वारा ही करना पड़ेगा |
By Road (सड़कमार्ग द्वारा)
बद्रीनाथ मन्दिर उत्तराखंड के मुख्य शहरों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है तथा सड़कमार्ग द्वारा बद्रीनाथ धाम पहुँचने के कई मार्ग हैं, आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं |
Kedarnath to Badrinath (Distance - 247 किलोमीटर)
केदारनाथ - गौरीकुण्ड - सोनप्रयाग - रामपुर - फाटा - गुप्तकाशी - अगस्तमुनी - तिलबाड़ा - रुद्रप्रयाग - गौचर - कर्णप्रयाग - नंदप्रयाग - चमोली - पीपलकोटि - हेलंग - जोशीमठ - विष्णुप्रयाग - गोविन्दघाट - पांडुकेश्वर - हनुमान चट्टी - बद्रीनाथ धाम
Kedarnath to Badrinath - Short Route (Distance - 229 किलोमीटर)
केदारनाथ - गौरीकुण्ड - सोनप्रयाग - रामपुर - फाटा - गुप्तकाशी - कुण्ड - चोपता - गोपेश्वर - चमोली - पीपलकोटि - हेलंग - जोशीमठ - विष्णुप्रयाग - गोविन्दघाट - पांडुकेश्वर - हनुमान चट्टी - बद्रीनाथ धाम
Rishikeshto Badrinath (Distance - 298 किलोमीटर)
ऋषिकेश - देवप्रयाग - कीर्तिनगर - श्रीनगर - रुद्रप्रयाग - गौचर - कर्णप्रयाग - नंदप्रयाग - चमोली - पीपलकोटी - हेलंग - जोशीमठ - विष्णुप्रयाग - गोविन्दघाट - पांडुकेश्वर - हनुमानचट्टी - बद्रीनाथ धाम
उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंड सामान्य ज्ञान का Badrinath Dham से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा, हमारा प्रयास रहता है कि हम अपने पाठकों को उत्तराखंड से सम्बंधित अधिक से अधिक जानकारी समय-समय पर देते रहें | यदि आप भी उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों, पर्यटक स्थलों तथा उत्तराखंड राज्य की संस्कृति इत्यादि के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो उत्तराखंड सामान्य ज्ञान से जुड़े रहिये |
धन्यवाद
🔗 Facebook page link (फेसबुक पेज को लाइक कीजिये)
🔗 Instagram Link (Updates पाने के लिए follow कीजिये)
Badrinath Photo Gallery
0 टिप्पणियां
If you have any doubts, Please let me know
Emoji