About India’s First Glass Floor Bridge
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऋषिकेश जो कि योग नगरी के नाम से जाना जाता है, पर भारत का पहला कांच से निर्मित पुल बनाया जाएगा | यह पुल पूरी तरह से पारदर्शी होगा, इसके ऊपर चलने पर आपको ऐसा प्रतीत होने वाला है,जैसे कि आप नदी के ऊपर पानी के सतह पर भ्रमण कर रहे हों |
IIT Bombay के द्वारा इसका डिज़ाइन तैयार किया गया है, किन्तु इसका अंतिम रूप PWD के द्वारा दिया जाएगा | ऋषिकेश में स्थित लक्ष्मण झूला के समान्तर 60 मीटर की दूरी पर इस पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी चौडाई 8 मीटर तथा लम्बाई 132.3 मीटर तय की गयी है | इस पुल के फ्लोर में जिस कांच का प्रयोग होने वाला है, उस कांच की मोटाई 3.5 इंच होगी, तथा पुल के दोनों किनारों पर 7 फीट ऊँची रेलिंग बनायीं जायेगी | 750 किलोग्राम प्रति वर्गमीटर बोझ सहने वाला यह कांच का पुल ऋषिकेश के पर्यटन को काफी हद तक बढ़ावा देगा | इस कांच के पुल को दोपहिया वाहन भी पार कर सकेंगे, कांच के इस पुल में दुपहिया वाहन चलाने का यह अनुभव कुछ अलग ही होगा |
इंजीनियर्स के द्वारा ऋषिकेश में बनने वाले इस नए पुल का सर्वे कर लिया गया है | असिस्टेंट इंजीनियर एस एस गोयल ने बताया कि कांच का बना यह पुल 150 साल तक सुरक्षित रहेगा, और यह भी कहा कि, यदि इस पुल का रख रखाव ठीक से किया जाए तो यह पुल 150 वर्षों से भी ज्यादा वर्षों तक सुरक्षित रह सकता है |
भारत में बनने वाले पहले कांच के पुल में जो लोहा प्रयोग किया जाएगा, वह लोहा अन्य साधारण लोहों की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा, जो कि इस पुल को कई वर्षों अक सुरक्षित रखने में सहायक होगा |
लक्ष्मण झूला
ऋषिकेश में गंगा नदी के ऊपर बने लक्ष्मण झूला पुल का निर्माण 1923 में ब्रिटिश काल में किया गया था | यह पुल ऋषिकेश में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है | इस पुल की लम्बाई 450 फीट तथा चौडाई 5 फीट है | वर्तमान में इस पुल की हालत जर्जर होने के कारण फरबरी 2020 में सुरक्षा की दृष्टि से इस पुल में आवाजाही बंद कर दी गयी है, तथा इसके समान्तर 60 मीटर की दूरी पर बनने वाले कांच के पुल को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी डे दी गयी है |
चीन के Zhangjiajie Grand Canyon Glass Bridge के जैसा कांच का पुल बन रहा है ऋषिकेश में गंगा नदी के ऊपर
चीन में स्थित Zhangjiajie Grand Canyon Glass Bridge दुनिया का सबसे लम्बा तथा चौड़ा कांच का पुल है, जिसकी लम्बाई 1411 फीट (430 मीटर) तथा चौडाई 20 फीट (6 मीटर) है | चीन के इस पुल का निर्माण 2016 में किया गया था | यदि आपकी इच्छा इस अनोखे पुल को देखने की है, तो उसके लिए आपको चीन जाने की जरुरत नहीं है, क्योंकि भारत में उत्तराखंड राज्य के पर्यटन स्थल ऋषिकेश में गंगा नदी के ऊपर ठीक ऐसे ही पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लम्बाई 132.3 मीटर तथा चौडाई 8 मीटर है |
उम्मीद करते हैं कि “उत्तराखंड सामान्य ज्ञान” की यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी | यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई तो हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे facebook पेज को like कीजिये |
Facebook Page Link
यदि आप उत्तराखंड की मनमोहक तस्वीरें देखना चाहते हैं, तो हमारे instagram पेज को follow कीजिये |
Instagram Link
धन्यवाद
0 टिप्पणियां
If you have any doubts, Please let me know
Emoji