उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित robbers cave (गुच्चू पानी) बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल व एक पिकनिक स्पॉट है | यह एक प्राकृतिक गुफा है जिसके अन्दर से होकर नदी बहती है | यह गुफा लगभग 600 मीटर लम्बी है |यह स्थान फोटोग्राफी के लिए अत्यन्त सुन्दर जगह है | Robbers Cave देहरादून शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर है | शहर के किसी भी कोने से यहाँ के लिए स्थानीय बसें आराम से मिल जाती हैं |
गुफा के एक कोने पर झरने की तरह गिरता नदी का पानी तथा उस ठन्डे - ठन्डे पानी में गुफा के अन्दर भ्रमण करना बहुत ही ज्यादा रोमांचक होता है | गुफा के बाहर स्थानीय लोगों द्वारा दुकानों में चाय - पानी, तथा नास्ते का अच्छा प्रबन्ध किया गया है | गुफा के बाहर ही स्लीपर्स (चप्पलें) आप किराये में ले सकते हैं ताकि आपके जूते पानी से ख़राब न हों | स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया यह प्रबन्ध पर्यटकों को प्रभाबित करता है |
जानिये क्या कहानी है, देहरादून के Robbers Cave (गुच्चूपानी) की ?
गुच्चूपानी से जुडी कहानी बहुत ही रोमांचक है | यह गुफा उस समय से है जब अंग्रेजों का शासन हुआ करता था ,और यह गुफा उस समय बहुत डरावनी थी ,जिसका प्रयोग डकैत छुपने में किया करते थे | कहा जाता है की जब भी डकैत डकैती करते थे और अंग्रेजी सेना उनका पीछा करती थी तो वे डकैत इस गुफा में चोरी का सामान छुपा दिया करते थे और खुद भी यहाँ छुप जाते थे | इस गुफा में कई एसे रहस्यमयी रास्ते थे जिनका पता केवल चोरों को हुआ करता था | यह गुफा इतनी ज्यादा डरावनी थी कि अंग्रेज सैनिक यहाँ पर आने से भी डरते थे |
आज के समय में यह गुफा बहुत ही साफ़ सुथरी है और एक बहुत ही प्रसिद्द पर्यटन स्थल है ,पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते है तथा इस गुफा में भ्रमण करके आनंदित होते हैं | गर्मियों के समय में भी इस गुफा के अन्दर का तापमान बहुत कम रहता है जिससे गुफा के अन्दर गर्मीं का एहसास बिलकुल भी नहीं होता है |
How To Reach Robbers Cave Dehradun (कैसे पहुचें देहरादून में स्थित गुच्चूपानी) ?
वायुमार्ग
:
यहाँ पहुचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा " जौलीग्रांट हवाई अड्डा " है जो की देहरादून से लगभग 29 किलोमीटर दूर स्थित है | इसके बाद आप टैक्सी का प्रयोग कर सकते हैं |
रेलमार्ग
:
देहरादून पहुचने के लिए अंतिम रेलवे स्टेशन देहरादून शहर में ही स्थित है जो की देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है | देहरादून पहुचने के बाद गुच्चूपानी पहुचने के लिए आप स्थानीय बसों या फिर टैक्सी का प्रयोग कर सकते हैं |
सड़कमार्ग
:
देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट से देहरादून के लिए बसें चलती हैं तथा कई और प्रमुख शहरो से भी यहाँ के लिए सरकार द्वारा बसों की सेवा उपलब्ध करायी गयी है| उत्तराखंड के अनेक शहरों से भी देहरादून के लिए बसें चलती हैं |
Robber’s Cave Entry Fee :
Entry Ticket Cost – Rs 25/- per head
Timings For Gucchu Pani :
Opened all days of the week
Timing: 7 am to 7:30 pm
Note: Timings May Vary Seasonally
उम्मीद करते हैं की “उत्तराखंड सामान्य ज्ञान” की यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी | यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई तो हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें,तथा उत्तराखंड की मनमोहक तस्वीरें देखने के लिए हमारे INSTAGRAM पेज को Follow करें |
Facebook Page Link
Instagram Link
धन्यवाद
0 टिप्पणियां
If you have any doubts, Please let me know
Emoji