Bhurmuni (भुरमुनी) Water Fall
पिथौरागढ़ (प्राचीन नाम शोरघाटी) वैसे तो पहले से ही सौन्दर्य से परिपूर्ण है, किन्तु लॉकडाउन के चलते स्थानीय युवाओं के द्वारा खोजे गए Bhurmuni Waterfall ने पिथौरागढ़ की सुन्दरता पर चार चाँद लगा दिए हैं | पहाड़ों में घने जंगलों के बीच झरने के रूप में गिरता हुआ पानी बहुत ही सुन्दर प्रतीत दिखाई दे रहा है |
झरने तक पहुँचने के लिए मुख्य सड़क से लगभग 5 किलोमीटर घने जंगलों के बीच आपको कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ेगा | इस कच्चे रास्ते पर लगभग 4 किलोमीटर तक आप अपने वाहन से जा सकते हैं किन्तु 1 किलोमीटर आपको पैदल ही जाना होगा जो थोडा सा खतरनाक है |
सोशल मीडिया से लोगों को धीरे धीरे इस water fall का पता चल रहा है और यहाँ की सुन्दरता को देखने के लिए लोग भारी मात्रा में पहुँच रहे हैं |
कैसे हुई झरने की खोज ?
स्थानीय लोगों के अनुसार प्रकृति की यह अनमोल धरोहर सदियों पूर्व से यहाँ पर है, किन्तु फिर भी यह लोगों से अब तक अनजान थी, इसका मुख्य कारण यह था कि इस झरने तक पहुँचने के लिए कोई रास्ता नहीं था | सम्पूर्ण विश्व में लौकडाउन के चलते स्थानीय साहसी युवा यहाँ पहुंचे तथा लोग भी यहाँ पहुँच सके यह सोचकर यहाँ एक कच्चे रास्ते का निर्माण किया | युवाओं ने बताया कि इस झरने के सौन्दर्यीकरण की जिम्मेदारी प्रसाशन ने ले ली है |
Bhurmuni (भुरमुनी) Water Fall Ticket
खूबसूरत झरने तक लोग पहुँच सकें यह सोचकर यहाँ पहाड़ों को तरास कर स्थानीय युवाओं के द्वारा एक कच्चे रास्ते का निर्माण किया गया है | उनका मेहनताना उन्हें मिल जाए यह सोचकर स्थानीय लोगों के द्वारा झरने तक पहुचने के लिए मात्र 30 रूपए का टिकेट (Ticket) रखा गया है |
यह भी जानें -
How to Reach Bhurmuni Waterfall?
By Road
- Delhi to Bhurmuni waterfall Pithoragarh (distance) – approx 492 km
- Nainital to Bhurmuni waterfall Pithoragarh (distance) – approx 194 km
- Kathgogam to Bhurmuni waterfall Pithoragarh (distance) – approx 195 km
- Tanakpur to Bhurmuni waterfall Pithoragarh (distance) – approx 162 km
By Train
यदि आप रेल यात्रा कर रहे हैं और आपको भुरमुनी झरने तक पहुँचना है तो यहाँ पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम और टनकपुर हैं | आप अपनी सुविधा अनुसार कहीं से भी इस झरने तक पहुँच सकते हैं | इन दोनों रेलवे स्टेशन पहुँचने के बाद आपको पहाड़ी मार्ग का सफर तय करने के लिए टैक्सी या फिर स्थानीय बसों का प्रयोग करना होगा |
By Air
निकटतम हवाई अड्डा पिथौरागढ़ में ही स्थित है जो कि “नैनी सैनी” हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है |
Google Map for Bhurmuni Waterfall
धन्यवाद
Facebook page link
Instagram link
1 टिप्पणियां
Yes, indeed. Its an amazing place to hang out with family and friends. Pithoragarh is my home town and it is one of the best place to roam around.
जवाब देंहटाएंIf you have any doubts, Please let me know
Emoji