नमस्कार दोस्तों, उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
की आज की पोस्ट में हम आपको “NANDHAUR WILDLIFE SANCTUARY” जो की एक
टाइगर रिजर्व है के बारे में बताने जा रहे हैं | यदि आप नन्धौर के बारे में जानना
चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को आप अंत तक पढ़ें |
नन्धौर टाइगर रिज़र्व [NANDHAUR WILDLIFE SANCTUARY]:
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित नन्धौर वन्यजीव
अभ्यारण 2012 में स्थापित किया गया जो कि हल्द्वानी वन प्रभाग में गौला और शारदा
नदियों के बीच फैला हुआ है | नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण 269.96 वर्ग किलोमीटर के
दायरा कवर करता है | यह अभ्यारण नेपाल के ब्रहमदेव और सुख्लाफाता
वन्य जीव अभ्यारणो और रामनगर के पश्चिमीजंगलों तथा भारत में तराई केंद्रीय वन
प्रभाग के बीच एक कड़ी है |
द नेशनल टाइगर कंजरवेसन अथोरिटी (NTCA)
द्वारा नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण को राज्य में तीसरा टाइगर रिजर्व बनाने की शिफारिश
की है | उत्तराखंड में बाघों की संख्या 215 है , जो किदुनिया के किसी भी रिजर्व
में सबसे अधिक बाघों की आवादी है |
प्राकृतिक रूप से समृद्ध होने के कारण नन्धौर
वन्यजीव अभ्यारण में लगभग 100 से अधिक प्रजातियों के पेंड पाए जाते है | 30 से
अधिक प्रजातियाँ झाड़ियों की तथा 35 से अधिक प्रकार की घास यहाँ पायी जाती है |
यहाँ पर 250 से अधिक प्रजातियाँ पक्षियों की, 15 से अधिक प्रजातियाँ सरिश्रपों तथा
20 से अधिक प्रजातियाँ मछलियों की भी पाई
जाती हैं |
नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण के बारे में [About Nandhaur Wildlife Sanctuary]:
नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण 2012 में स्थापित
किया गया था, जो कि हल्द्वानी वन प्रभाग में गौला और शारदा नदियों के बीच स्थित है
| नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण का कुल क्षेत्रफल 269.96 वर्ग किलोमीटर है | यह वन्यजीव
अभ्यारण तराई आर्क लैंडस्केप (TAL) का
हिस्सा है और TAL दुनिया की सबसे घनी बाघ आवादी वाला क्षेत्र है |
How To Reach Nandhaur Wildlife Sanctuary [ नन्धौर वन्य जीव अभ्यारण कैसे पहुचें ] :
नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण हल्द्वानी वन प्रभाग
के अंतर्गत आता है, जो की नैनीताल जिले में स्थित है और रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटा हुआ है | यहाँ पहुचना बहुत ही आसान है | बस, टेक्सी तथा रेल के
द्वारा यहाँ आसानी से पंहुचा जा सकता है | निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम रेलवे
स्टेशन है , यदि आप हवाई यात्रा करते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर में है जो
की नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण से कुछ ही दूरी पर है | बस स्टेशन , रेलवे स्टेशन तथा
हवाई अड्डे से आप यहाँ पहुचने के लिए टेक्सी रेंट पर ले सकते हैं |
उम्मीद करते हैं की उत्तराखंड सामान्य ज्ञान की यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी | यदि आप उत्तराखंड की मनमोहक तस्वीरे देखना पसंद करते हैं तो हमारे instagram पेज से जुड़िये |
Instagram Link : https://www.instagram.com/uttarakhand_gyan.in/?hl=en
1 टिप्पणियां
thnx for the information
जवाब देंहटाएंIf you have any doubts, Please let me know
Emoji